बदरवास। शिवपुरी जिले के कोलारस अनुविभाग के बदरवास थाना सीमा मे एक सूने मकान मे ताले टूटने की खबर मिल रही है। बताया जा रह है कि मकान मालिक अशोकनगर एक थे,मकान सूना था ओर इसी बात का चोरो ने फायदा उठाया और ताले तोडकर नकदी और गहने अपने साथ् ले गए। पीडित पटवारी ने बदरवास थाने मे चोरी रिर्पोट दर्ज कराई हैं।
पटवारी भगवती रावत उम्र 32 साल मूल निवासी छीरखेडा गांव जिला अशोकनगर की मूल निवासी है और बदरवास तहसील मे पदस्थ है। पटवारी भगवती रावत पटवारी कॉलोनी, बल्ली पेट्रोल पंप के सामने बदरवास मे किराए के मकान मे पदस्थ है। पुलिस को दी गई शिकायत में उन्होंने बताया कि 8 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली थी कि उनके पिता की तबीयत खराब है। इसके बाद वह अपने घर पर ताला लगाकर अशोकनगर चली गई थीं।
जब वह वापस बदरवास लौटीं, तो उन्होंने देखा कि घर के मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाने पर कमरे की अलमारी का भी ताला टूटा हुआ मिला और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी की छोटी दराज में रखा सोने का हार व 10 हजार रुपये, तथा पलंग की दराज में रखी सोने की चूड़ी गायब थी। घटना के बाद फरियादिया ने आस-पास के स्तर पर चोरी गए सामान की पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर बदरवास थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस अब मामले की जांच में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।