शिवपुरी। शिवपुरी जिले मे पिछले 24 घंटे मे 2 संदिग्ध मौते होने की खबर मिल रही है यह दोनो मौते जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रो मे हुई है। शिवपुरी शहर के फतेहपुर क्षेत्र के रहना वाला एक 33 साल का युवक सुरवाया थाना सीमा मे मरा हुआ मिला है। युवक शिवपुरी से अपने बुआ के पास गया था। वही शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा मे निवास करने वाली एक महिला की लाश अपने ही घर मे सांडी क फंदे पर लटकी मिली है। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन के दिन उसको भाईयो की याद आ रही थी। इस याद मे उसने यह घातक कदम उठा लिया।
शिवपुरी सिटी कोतवाली सीमा मे रहने वाले अर्जुन (33) पुत्र राजेश जाटव निवासी 28 नंबर कोठी
सरस्वती स्कूल के पास शिवपुरी की लाश जिले के सुरवाया थाना सीमा में आने वाले करई डांडा गांव मे स्थित शराब के गोदाम के पीछे मिली है। थाना प्रभारी प्रियंका पाराशर ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सूचना मिली थी कि ग्राम करई डांडा शराब गोदाम के पीछे एक खेत में युवक का शव पड़ा हुआ है। सुरवाया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया।
अर्जुन की लाश मिलने की सूचना पर परिजन थाने पहुंचे और मृतक की पहचान की। परिजनों का कहना है कि अर्जुन 26 अगस्त को घर से निकला था और शाम को करई सुरवाया में रहने वाली अपनी बुआ के घर चला गया। इसके बाद 27 अगस्त को वह बुआ के घर से सुबह शिवपुरी की बोलकर निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा और शुक्रवार शाम को अर्जुन का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर की है। हालाकि मामला अभी संदिग्ध है और पुलिस जांच व पीएम रिपोर्ट के बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।
इधर,भाईयो की याद मे फांसी लगाकर जान दी
शिवपुरी शहर के देहात थाना सीमा में एक महिला ने घर में ही साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि रक्षाबंधन को लेकर मोहल्ले में चल रही बातचीत के दौरान महिला को अपने मृत भाइयों की याद आ गई और महिला भावुक होकर रोने लगी। शुक्रवार को पुलिस ने महिला के शव का पीएम कराकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक महलसराय निवासी रामसनेही आदिवासी उम्र 45 साल के पति फेरन आदिवासी की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। महिला के दो बेटे हैं, जो गुरुवार को मजदूरी करने के लिए घर से बाहर थे। रात करीब 8 बजे जब दोनों बेटे वापस लौटे तो रामसनेही घर के अंदर फंदे से लटकी मिली। पूछताछ में पता चला कि महिला रामसनेही का मायका घाटीगांव में है और उसके दो भाई थे, जिनकी भी कुछ साल से पहले मौत हो चुकी है। गुरुवार शाम को मोहल्ले में रक्षाबंधन को लेकर बातचीत चल रही थी।
इसी दौरान महिला को अपने दोनों भाइयो की याद आ गई और वह रोने लगी। इसके बाद महिला वहां से उठकर अपने घर चली गई और कुछ देर बाद फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम हाउस भेज दिया, जहां शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।