Shivpuri News - वर्दी पर बढा एक सितारा, सब-इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर बने 18 पुलिस अधिकारी

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
सालों की मेहनत, ईमानदार सेवा और जिम्मेदार पुलिसिंग का आखिरकार इनाम मिल गया। पुलिस मुख्यालय से जारी पदोन्नति सूची में शिवपुरी जिले में पदस्थ 18 पुलिस अधिकारियों के कंधों पर इंस्पेक्टर के सितारे सज गए। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने स्वयं अधिकारियों को स्टार लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पुलिस लाइन में गर्व, उत्साह और सम्मान का माहौल देखने को मिला।

पुलिस मुख्यालय (पीएचक्यू) द्वारा जारी पदोन्नति सूची में शिवपुरी जिले के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। जिले में पदस्थ 18 पुलिस अधिकारियों को पदोन्नत कर निरीक्षक (इंस्पेक्टर) एवं कार्यवाहक निरीक्षक से स्थायी निरीक्षक बनाया गया है। पदोन्नति के बाद पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले ने अधिकारियों के कंधों पर इंस्पेक्टर रैंक के स्टार लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

पदोन्नति सूची के अनुसार उप निरीक्षक (एसआई) से निरीक्षक बनाए गए अधिकारियों में अरुण भदौरिया, पुनीत
 बाजपेयी, अंकित उपाध्याय, संजय सिंह किरार और कुलदीप सागर शामिल हैं।

वहीं कार्यवाहक निरीक्षक से स्थायी निरीक्षक बनने वाले अधिकारियों में अनिल भारद्वाज, कृपाल सिंह राठौड़, रोहित दुबे, विकास यादव, रजनी चौहान, नम्रता भदौरिया, सुरेश शर्मा, रविशंकर कौशल, जितेंद्र मावई, विनोद छावई, केदार यादव, रवि चौहान, घनश्याम भदौरिया और सोनम रघुवंशी के नाम शामिल हैं।

एसपी ने लगाए स्टार, बढ़ाया उत्साह
पदोन्नति के बाद आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया और एएसपी संजीव मुले ने अधिकारियों के कंधों पर इंस्पेक्टर रैंक के स्टार लगाए। इस दौरान अधिकारियों ने वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया और नई जिम्मेदारियों को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाने का संकल्प लिया।

कई थाना प्रभारियों को मिला लाभ
पदोन्नत हुए अधिकारियों में कई वर्तमान में जिले के विभिन्न थानों में थाना प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं, जबकि कुछ अधिकारी पुलिस लाइन में पदस्थ हैं। पदोन्नति के बाद इन अधिकारियों की जिम्मेदारियां और अधिक बढ़ेंगी तथा उनसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण में और बेहतर भूमिका निभाने की अपेक्षा की जा रही है।

पुलिस विभाग में इस सामूहिक पदोन्नति को अधिकारियों की सेवा, अनुभव और कार्यकुशलता का सम्मान माना जा रहा है। इससे न केवल पदोन्नत अधिकारियों का मनोबल बढ़ा है, बल्कि विभाग के अन्य पुलिसकर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!