करैरा में एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर - पति को बॉयफ्रेंड के दोस्तों से पिटवाया, थाने में ब्रेकअप कर लिया

vikas
0
shivpuri-samachar

करैरा।
शिवपुरी जिले के करैरा थाना क्षेत्र में पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच चल रहा विवाद उस समय चर्चा का विषय बन गया, जब एक महिला अपने पति को छोड़कर कथित प्रेमी के साथ चली गई। पति का आरोप है कि पहले उसकी कथित प्रेमी के दोस्तों से पिटाई कराई गई और बाद में थाने में हुई बातचीत के बावजूद पत्नी उसके साथ लौटने के बजाय प्रेमी के साथ चली गई। मामले में पुलिस ने मारपीट की शिकायत पर दो नामजद समेत एक अन्य आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार ग्राम बड़ौरा निवासी एवं वर्तमान में करैरा के सांवलिया टेक टीला रोड पर रहने वाले अजय उर्फ देवेंद्र लोधी उम्र 25 साल ने करैरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अजय के मुताबिक रविवार सुबह करीब 9 बजे वह अपनी बाइक से डेनिडा रोड की ओर किसी काम से जा रहा था। जैसे ही वह करैरा के कॉलेज तिराहे पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद ग्राम कारोठा निवासी आशीष यादव, रानू यादव और एक अन्य युवक ने उसे रोक लिया।

अजय का आरोप है कि तीनों ने बिना किसी बात के उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में उसे शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। घटना के बाद वह थाने पहुंचा और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने उसकी रिपोर्ट पर आशीष यादव, रानू यादव और एक अन्य के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2018 में हुई थी शादी, 2019 से शुरू हुआ विवाद
अजय ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी वर्ष 2018 में उमा के साथ हुई थी। शुरुआती दौर में दोनों का वैवाहिक जीवन सामान्य रहा, लेकिन वर्ष 2019 में मकान पत्नी के नाम होने के बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। अजय का आरोप है कि इसी दौरान प्रदीप यादव का उसके घर आना-जाना बढ़ गया था।

उसका कहना है कि जब उसने इस बात पर आपत्ति जताई तो पति-पत्नी के रिश्तों में खटास बढ़ने लगी। पिछले तीन महीनों से दोनों के बीच लगभग रोजाना विवाद होने लगे थे। अजय का आरोप है कि प्रदीप यादव के साथ संबंधों को लेकर हुए विवाद के कारण ही उसकी पिटाई कराई गई।

थाने में हुआ आमना-सामना, फिर प्रेमी के साथ चली गई महिला
मारपीट की घटना के बाद सभी पक्ष करैरा थाने पहुंचे। अजय के अनुसार थाने में उसकी पत्नी उमा और प्रदीप यादव भी पहुंचे थे। मामले को सुलझाने के लिए अजय ने अपने सास-ससुर को भी बुला लिया, लेकिन बातचीत के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल सका।

अजय का आरोप है कि थाने में मौजूदगी के दौरान ही उसकी पत्नी ने उसके साथ रहने से इनकार कर दिया और कथित प्रेमी प्रदीप यादव के साथ चली गई। घटना के बाद यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

फिलहाल पुलिस मारपीट के मामले की जांच कर रही है। वहीं पति द्वारा लगाए गए अन्य आरोपों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!