शिवपुरी। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पोहरी में विभिन्न ट्रेडों में प्रवेश एवं चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीयन एवं चॉइस फिलिंग के लिए https://mpiticounseling.co.in पर विजिट कर सकते हैं या सीधे शासकीय आईटीआई पोहरी पहुंच सकते हैं, जहां संस्थान द्वारा निःशुल्क मार्गदर्शन एवं सहायता प्रदान की जाएगी।
शासकीय आईटीआई पोहरी के प्राचार्य ने बताया कि संस्थान में वेल्डर, कोपा, स्टेनोग्राफर हिंदी, फिटर एवं इलेक्ट्रिशियन जैसे रोजगारपरक ट्रेड उपलब्ध हैं। विशेष बात यह है कि 10वीं के बाद दो वर्षीय आईटीआई पाठ्यक्रम करने वाले विद्यार्थियों को आईटीआई प्रमाणपत्र के साथ 12वीं समकक्ष अंकसूची का लाभ भी प्राप्त होता है। पात्र विद्यार्थियों को पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत लगभग ₹8000 तक छात्रवृत्ति मिलती है।
संस्थान के अनेक विद्यार्थी प्रशिक्षण अधिकारी, रेलवे, पुलिस तथा विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों में चयनित होकर सफलता प्राप्त कर चुके हैं। यदि अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखना चाहते हैं, तो शासकीय आईटीआई पोहरी में प्रवेश लेकर अपने करियर को नई दिशा दें। जल्द ही एडमिशन लीजिये। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है। अधिक जानकारी हेतु 7610280880, 9827062449, 9406586487, 6265779189 पर संपर्क कर सकते है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।