शिवपुरी,उधारी के पैसे वसूलने आए युवकों ने 8 माह की प्रेग्नेंट महिला के पेट मे मारी लात

vikas
0
shivpuri-samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर आज एक बैराड क्षेत्र की रहने वाली एक महिला शिकायत लेकर पहुंची। महिला का कहना था कि मेरे मेरे चाचा से टेंट के उधार पैसे मांगने के लिए दो युवक मेरे घर पर आये थे,तभी मेरा पति भी घर पर ही मौजूद था,युवकों ने आकर सीधे गाली-गलौंच करनी शुरू कर दी। जब मेरे पति व ससुर ने गालियां देने से मना किया तो दोनों ने हम पर लाठी-डंडों से वार कर दिया। वहीं में आठ माह की प्रेग्नेंट हूं, मेरे पेट में भी आरोपियां ने पेट मे लात मार दी, जिससे मेरे पेट में दर्द हो रहा हैं।

जानकारी के अनुसार फरियादी अर्जुन जाटव पुत्र पूरन सिंह जाटव उम्र 32 साल निवासी ग्राम ककरई हाल बरोद रोड बैराड़ ने बताया कि 11 जून 2026 की शाम करीब 4 बजे की बात हैं में अपने घर पर ही था तभी प्रशांत जाटव आया और मेरे चाचा श्रीपत पर टेंट के उधार पैसे में पापा पूरन सिंह  से मांगने लगे और गालियां देने लगे।  जब मैंने प्रशांत जाटव व संतोष जाटव से कहा कि यहां हमारी बहन बेटियां रहती हैं गालियां मत दो तभी इसी बात को लेकर प्रशांत जाटव व संतोष जाटव ने हाथ में लिये डंडा से मेरी मारपीट कर दी जिससे मेरे सिर में व दाहिने हाथ की कलाई के पास मूंदी चोटें आईं।

8 माह की प्रेग्नेंट मेरी पत्नी के साथ मारपीट
वहीं मेरी पत्नी निकिता मुझे बचाने आईं तो प्रशांत ने हाथ में पहने कड़ा की उसमे भी मार दी,जो निकिता के सिर में पीछे चोट लग गई एवं प्रशांत ने निकिता के पेट में लात मार दी जिससे निकिता के पेट में चोट आ गई वहीं मेरी पत्नी निकिता 8 महिने की प्रेग्नेंट हैं, वहीं मौके पर रघुराज जाटव व जीतू जाटव ने बीच बचाव कराया व घटना देखी है तब दोनों कह रहे थे कि आज तो बच गये आईंदा मिले तो जान से खत्म कर देगें। जिसकी शिकायत लेकर मैं थाने बैराड़ पहुंचा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!