जायदाद के झगड़े में बेटे का गुस्सा बेकाबू, बुजुर्ग पिता पर बरसाए लात-घूंसे, पढिए मामला

vikas
0
shivpuri samachar
बैराड। शिवपुरी जिले के पोहरी अनुविभाग के बैराड थाना सीमा मे आने वाले गाजीगढ गांव में जमीन के बंटवारे और केसीसी की एनओसी को लेकर शुरू हुआ पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि एक बेटे ने अपने ही बुजुर्ग पिता के साथ मारपीट कर दी।  65 वर्षीय पिता को बेटे के गुस्से का शिकार होना पड़ा। घटना के बाद गांव में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

फरियादी हरचरण धाकड़ ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम उनका बड़ा बेटा कमलकिशोर धाकड़ घर आया और जमीन के बंटवारे के साथ-साथ केसीसी की एनओसी को लेकर विवाद करने लगा। देखते ही देखते कहासुनी गाली-गलौज में बदल गई। जब बुजुर्ग पिता ने विरोध किया तो आरोपी आपा खो बैठा।

आरोप है कि कमलकिशोर ने अपने पिता को जमीन पर पटक दिया और लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने डंडा मारकर पिता के माथे पर गंभीर चोट पहुंचाई, जिससे खून बहने लगा। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर छोटा बेटा रिंकू धाकड़ और गांव के प्रताप धाकड़ मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया।

पीड़ित पिता का आरोप है कि जाते-जाते आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। घटना के बाद घायल पिता बैराड़ थाने पहुंचे, जहां पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी कमलकिशोर धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!