शिवपुरी, बिजली कंपनी का अलर्ट, इन क्षेत्रो मे रहेगी 4 घंटे बत्ती गुल

vikas
0
shivpuri news

शिवपुरी।
जिले में विद्युत लाइन और फीडरों के मेंटीनेंस कार्य के चलते 14 मई को कई क्षेत्रों में चार घंटे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। बिजली कंपनी ने पहले ही सूचना जारी कर लोगों से आवश्यक कार्य समय रहते निपटाने की अपील की है। गर्मी के मौसम में होने वाली इस कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों उपभोक्ता प्रभावित होंगे।

बिजली कंपनी के अनुसार 33 के.व्ही. मढ़ीखेड़ा फीडर एवं 33 के.व्ही. खरैह फीडर पर आवश्यक मेंटीनेंस कार्य किया जाना है। इसी कारण इन फीडरों से जुड़े सभी क्षेत्रों में प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में रहेगा असर
मेंटीनेंस कार्य के चलते 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र मढ़ीखेड़ा और पड़ौरा से जुड़े सभी गांव एवं क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। इसके अलावा 33/11 के.व्ही. उपकेंद्र खरैह, देहरदा, गणेश पचावली और ऐजवारा से जुड़े इलाकों में भी बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

गर्मी में बढ़ सकती है परेशानी
इन दिनों जिले में तापमान लगातार बढ़ रहा है और भीषण गर्मी के चलते लोगों की बिजली पर निर्भरता भी बढ़ गई है। ऐसे में चार घंटे की बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था, घरेलू कार्य और छोटे व्यवसाय प्रभावित हो सकते हैं। खासकर पानी की मोटरों और कूलर-पंखों के बंद रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!