जनसुनवाई,धर्मेन्द्र चौहान को मिली अनुकंपा नियुक्ति, 2 आवेदको का आर्थिक सहायता

vikas
0
shivpuri samachar

शिवपुरी।
शिवपुरी आज कलेक्ट्रेट कार्यालय मे आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के धमेन्द्र चौहान को उनके पिता के दुखद निधन के बाद आज कलेक्टर शिवपुरी ने अनुकंपा नियुक्ति का ओदश प्रदान किया है। वही अन्य दो मामलों का तत्काल निराकरण करते हुए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है।

कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट  अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई के दौरान धर्मेन्द्र सिंह चौहान को अनुकम्पा नियुक्ति आदेश प्रदान किया। तहसील करैरा निवासी धर्मेन्द्र सिंह चौहान पुत्र महेन्द्र सिंह चौहान को भृत्य के पद पर नियुक्त किया गया है एवं तहसील कार्यालय करैरा में पदस्थ किया गया है। उनकी नियुक्ति 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर निर्धारित शर्तों के साथ प्रभावी रहेगी।

जरूरतमन्दों को मिली आर्थिक सहायता
महल सराय निवासी फूलवती पत्नी फगना आदिवासी की झोपड़ी में आग लगने के कारण आर्थिक सहायता की मांग की। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा ने जनसुनवाई में फूलवती आदिवासी को इस क्षति पर 13 हजार रूपए की आर्थिक सहायता स्वीकृति आदेश प्रदान किया।

बड़ौदी निवासी दिव्यांग राजेश मोगिया द्वारा जनसुनवाई में सहायता हेतु आवेदन दिया। इस पर कलेक्टर श्री वर्मा ने 3 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की और आवेदक को तत्काल रेड क्रॉस से आर्थिक सहायता का चेक सौंपा।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!