खनियाधााना। खनियाधाना की मां वैष्णो गैस एजेंसी पर लगातार सामने आ रही शिकायतों और गैस एजेंसी की संचालक वैष्णवी भारद्वाज द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्रता करने के वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हेने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है।
अब प्रशासन ने गैस एजेंसी पर सिलेंडर के वितरण व्यवस्था की मानीटरिंग अपने हाथ में ले ली है। पिछोर एसडीएम ममता शाक्य ने सातों दिन चार-चार पटवारियों की ड्यूटी मां वैष्णो गैस एजेंसी पर लगाने का आदेश जारी कर दिया है। आदेश में उल्लेख किया गया है कि कलेक्टर कार्यालय में दर्ज कराई गई शिकायतों से यह बात संज्ञान में आई है कि, गैस एजेंसी की संचालिका द्वारा उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट एवं गैस सिलेंडरों की अवैध रूप से ब्लैक मार्केटिंग की जा रही है।
इसके अलावा एजेंसी पर गंभीर अनियमितताओं की शिकायतें प्राप्त हुई हैं। ऐसे में एजेंसी पर शांति, कानून एवं प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने तथा उपभोक्ताओं को सुचारू गैस सिलेंडर वितरण सुनिश्चित करने के लिए प्रतिदिन चार पटवारियों की ड्यूटी लागई जाती है।
इस व्यवस्था की मानीटरिंग के लिए नोडल अधिकारी खनियाधाना के नायब तहसीलदार रामनरेश सिंह आर्य को बनाया गया है। सभी पटवारियों की उपस्थिती एवं ड्यूटी स्थल पर निरीक्षण कर प्रतिदिन की वस्तु स्थिति से एसडीएम को अवगत कराना होगा। पटवारी हर रोज वहां हुई बुकिंग, स्टाक और सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करेंगे। इसी क्रम में आज खनियाधाना टीआई व तहसीलदार ने गैस एजेंसी पर पहुंच कर व्यवस्थाओं को संभाला और अपनी उपस्थिति में उपभोक्ताओं को सिलेंडर वितिरत करवाए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।