Shivpuri News A Drama of Love: कुछ पल की देरी हो जाती तो नाबालिग सैकड़ों किलोमीटर दूर निकल जाती:प्यार का ड्रामा

0
काजल सिकरवार @ शिवपुरी। 
शिवपुरी शहर के कोतवाली सीमा मे आने वाले घोड़े चौराहे पर बीती देर शाम प्यार का ड्रामा देखने को मिला। सुभाषपुरा थाना पुलिस ने एक नाबालिग को बरामद किया है,अगर थाना प्रभारी राजीव शर्मा को एक पल की देरी हो जाती तो यह नाबालिग सैकड़ों किलोमीटर दूर निकल जाती,यह नाबालिग मोबाइल नहीं रखती इस कारण इस नाबालिग की बरामदगी पुलिस को परेशानी हो जाती।

जानकारी के अनुसार पोहरी रोड पर घोडा चौराहे पर उस समय अफरा तफरी का माहौल बना जब झांसी की ओर जाने वाली एक बस मे से पुलिस ने एक नाबालिग को बरामद किया गया। बताया जा रहा है कि नाबालिग के साथ एक महिला और युवती साथ थी यह नाबालिग झांसी की बस मे जा रही थी और झांसी से यह अहमदाबाद की उस से मोरबी गुजरात निकलने की फिराक मे थी।

इस 17 साल की नाबालिग के अपहरण का मामला दो दिन पूर्व ही सुभाषपुरा थाने मे दर्ज किया गया था। इस माहौल को देखकर ऐसा लग रहा था कि नाबालिग के साथ मे एक महिला और युवती कही बेचने के लिए जा रही थी,लेकिन पूछताछ मे मामला दूसरा निकला।

जानकारी मिल रही है कि उक्त नाबालिग सुभाषपुरा धौलागढ़ फाटक के रहने वाली है। नाबालिग 2 दिन पूर्व अपने घर से फरार हो गई थी। 17 साल की नाबालिग के घर से गायब होने पर सुभाषपुरा थाने मे रिपोर्ट दर्ज की गई थी। अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद सुभाषपुरा थाना पुलिस ने इस नाबालिग के दस्तायब हैतु प्रयास तेज कर दिए थे।

बताया जा रहा है कि उक्त नाबालिग अपने घर से इससे पूर्व भी फरार हो चुकी थी। नाबालिग का अफेयर शिवपुरी मे निवास करने वाले एक बाथम युवक से चल रहा था। युवक के रिश्तेदार नाबालिग के घर के पास रहते थे इस कारण इस युवक का धौलागढ़ फाटक पर आना जाना था।

नाबालिग ने बीते रोज अपने घर से फरार होकर अपने प्रेमी से शादी कर ली थी। नाबालिग बस मे बैठकर झांसी निकल रही थी। यह जो महिलाएं थी वह नाबालिग को बस स्टैंड छोड़ने आई थी। इधर सुभाषपुरा इस नाबालिग को सर्च कर रही थी,पुलिस को इस नाबालिग की शहर छोडने की भनक लग गई और सुभाषपुरा थाना प्रभारी सहित पुलिस बल ने इस नाबालिग को बस से सुरक्षित बरामद कर लिया। अगर पुलिस को पहुंचने मे एक पल की देरी हो जाती तो यह नाबालिग सैकड़ों किलोमीटर दूर निकल जाती।

सुभाषपुरा थाना पुलिस महिला पुलिस के साथ इन नाबालिग को बरामद कर सुभाषपुरा थाना ले गई,जहां इस नाबालिग के परिजन को बुलाकर आगे की कार्यवाही की जाऐगी। 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!