शिवपुरी। बीते लंबे समय से खाद बीज वितरण संबंधी समस्याओं को लेकर अनेकों खाद विक्रेता परेशान है और सभी खाद बीज का कारोबार करने वाले व्यापारियों के साथ जिला कृषि आदान विक्रेता संघ शिवपुरी के द्वारा आज सोमवार 27 अप्रैल को संपूर्ण जिले भर में खाद बीज दुकान बंद होकर हड़ताल पर रहेंगे और संगठन के तत्वाधान में जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट पहुंचकर माननीय प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
जिला कृषि आदान विक्रेता संघ के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जैन के द्वारा दिए जानकारी में बताया गया है कि जिला कृषि आदान विक्रेता संघ शिवपुरी खाद बीज एवं कीटनाशक विक्रेताओं का एक रजिस्टर्ड संगठन है जो लगभग 5 लाख व्यापारियों का प्रतिनिधित्व करता है। संगठन के सदस्यों द्वारा अपने कारोबार को लेकर पिछले 10 सालों से लगातार समस्याओं का सामना किया जा रहा हैं।
केंद्र एवं राज्य सरकारों के सम्बंधित अधिकारियों तक बार-बार निवेदन किए जाने के बाद भी इनका निराकरण नहीं होने के कारण आज सोमवार 27 अप्रैल 2026 को पूरे देश के कृषि आदान व्यापारी एक दिन की सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे और ज्ञापन के माध्यम से अपनी समस्याओं का निराकरण की मांग करेंगे। जिला कृषि आदान विक्रेता संघ शिवपुरी के संरक्षक धर्म चंद जैन, रामदास जी गुप्ता दिनारा एवं पदाधिकारी उपाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, नितिन सुहाने, वीरेंद्र जैन, सुनील गुप्ता, सचिव अंकेश जैन, सह सचिव राजू माहेश्वरी, सतीश गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रवीण माहेश्वरी, जिला प्रतिनिधि राजेंद्र गैड़ा सहित संगठन के सभी साथियों ने खाद बीज दुकान बंद रखते हुए इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।