वृंदावन में मिली कोलारस की नाबालिग,इधर बलात्कार का आरोपी गिरफ्तार

Adhiraj Awasthi
0
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस ने महिला एवं बाल अपराधों के विरुद्ध सख्त रुख अपनाते हुए दो महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की हैं। कोलारस पुलिस ने जहां परेशन मुस्कान के तहत उत्तर प्रदेश के वृंदावन से एक नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया, वहीं नरवर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वृंदावन में मिली अटरूनी की नाबालिग
कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम अटरूनी से 10 अप्रैल 2026 को एक 16 वर्षीय नाबालिग बालिका लापता हो गई थी। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमन सिंह राठौड़ ने विशेष टीम का गठन किया।

सउनि रायचंद भिलाला के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर बालिका की तलाश की और 15 अप्रैल को उसे आनन्द वाटिका, सौम्य आश्रम रोड, वृन्दावन (U.P.) से सुरक्षित बरामद कर लिया। बालिका को वापस लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।

नरवर में 24 घंटे के अंदर धराया दुष्कर्म का आरोपी
एक अन्य बड़ी कार्रवाई में नरवर पुलिस ने महिला संबंधी अपराध पर त्वरित एक्शन लिया। थाना नरवर में दर्ज अपराध क्रमांक 68/26, जिसमें धारा 137(2), 64(1), 87 BNS और 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था, के आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी आकाश कुशवाह (24 वर्ष) निवासी अंगोली चक को घेराबंदी कर पकड़ा। निरीक्षक विनय यादव के नेतृत्व में टीम ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचाकर माननीय न्यायालय में पेश किया।
Uploaded Image

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!