बैसाखी पर्व पर श्री आनंदपुर अशोकनगर के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी, लेकिन शिवपुरी से नहीं जाएगी

Updesh Awasthee
0
भोपाल, 29 मार्च 2026
: केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्वाचन क्षेत्र अशोक नगर में बैसाखी पर्व के अवसर पर अशोकनगर स्थित आनंदपुर के लिए दिल्ली से स्पेशल ट्रेन चलेगी परंतु यह ट्रेन शिवपुरी गुना होते हुए नहीं जाएगी। इसका मतलब हुआ कि शिवपुरी गुना के श्रद्धालुओं को अपने ही अशोकनगर जाने के लिए स्पेशल ट्रेन का लाभ नहीं मिलेगा। आंगनवाड़ी में रंगाई पुताई की क्रेडिट अपने नेता को देने वाले यह जानकारी जनता को नहीं देंगे।

ट्रेन संचालन विवरण इस प्रकार है:
गाड़ी संख्या 04004 दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन से अशोकनगर रेलवे स्टेशन के लिए दिनांक 11.04.2026 (शनिवार) को दोपहर 12.15 बजे प्रस्थान करेगी।
गाड़ी संख्या 04003 अशोकनगर रेलवे स्टेशन से दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलवे स्टेशन के लिए दिनांक 15.04.2026 (बुधवार) को शाम 17.00 बजे प्रस्थान करेगी।

शिवपुरी के लोगों को ग्वालियर या झांसी जाना पड़ेगा

यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में फरीदाबाद रेलवे स्टेशन, कोसीकलां रेलवे स्टेशन, मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन, आगरा कैंट रेलवे स्टेशन, धौलपुर रेलवे स्टेशन, ग्वालियर जंक्शन रेलवे स्टेशन, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जंक्शन रेलवे स्टेशन एवं बीना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर ठहराव करेगी।

समय सारणी (संक्षेप में):
दिल्ली सराय रोहिल्ला से प्रस्थान: 12:15 बजे (11.04.2026)
अशोकनगर आगमन: 04:00 बजे (12.04.2026)
अशोकनगर से प्रस्थान: 17:00 बजे (15.04.2026)
दिल्ली सराय रोहिल्ला आगमन: 08:45 बजे (16.04.2026)

रेलयात्री दिनांक स्पेशल ट्रेन का किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है और सोशल मीडिया पर अपने घर के मुखिया से पूछ सकते हैं, जब स्पेशल ट्रेन चल ही रही थी और रेल मंत्री आपके दोस्त हैं, तो फिर इस ट्रेन को शिवपुरी गुना से क्यों नहीं निकलवा दिया?

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!