पोहरी। खबर शिवपुरी जिले के पोहरी थाना सीमा में आने वाले नगरा गांव से मिल रही है जहां खेत मे काम रही एक 20 साल युवती की साथ गाँव के युवक ने छेड़छाड़ करते हुए उसका अश्लील वीडियो भी शूट कर लिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 20 साल की युवती निवासी नगरा ने पुलिस थाना पोहरी में शिकायत करते हुए बताया है कि वह प्रकाश धाकड़ के खेत में टमाटर तोड़ने गई हुई थी। तभी गांव का ही आरोपी ध्रुव परिहार उसे मिल गया और आरोपी उसे पकड़कर जबरन टमाटर वाले खेत से पास में ही स्थिति सरसों के खेत में ले गया। जहां ले जाकर आरोपी ने युवती के साथ गंदी हरकत करते हुए किस करता रहा।
इस दौरान आरोपी ने युवती के साथ गंदी हरकत करते हुए का वीडियो भी बना लिया। इस मामले में पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 354,294,506 भादवि के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

.webp)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।