मेरा BF मेरे गहने लेकर फरार हो गया, मुंह बोली बहन से शादी कर ली

Updesh Awasthee
0
फतेहपुर क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया चार साल पहले जामखो के रहने वाले भूरा धाकड़ से फोन पर हुई थी। इसके बाद हम दोनों के बीच बात बढ़ गई थी। भूरा ने मुझसे शादी की बात कही थी। इस बीच भूरा ने मेरे साथ कई बार संबंध बनाए थे। भूरा ने मुझे बंदना नाम की लड़की से मिलवाया था। बंदना और भूरा कभी कभार एक साथ घर आते रहते थे। इस बीच मैंने सितम्बर माह में अपना एक प्लाट 20 लाख में बेच दिया था। इन पैसों में से भूरा मुझसे करीब साढ़े 7 लाख रूपए शादी की तैयारी के नाम ले भी चुका था। लेकिन इस बीच उसकी दादी की मृत्यु हो गई। इसी दौरान मैंने अपनी करीब 2 लाख रूपए की रकम रखने को दे दी थी।

जिसे बहन बताता था उसी से कर ली शादी

महिला का कहना है कि जब वह वापस लौटी तो भूरा से कोई भी सम्पर्क नहीं हुआ और बंदना उसे मिली। उसे बाद में पता चला कि भूरा और बंदना उसके पैसे और जेवरात लेकर भाग गए हैं। जो बंदना भूरा को अपना भाई बताती थी लेकिन अब दोनों ने भागकर शादी कर ली है। इसी की शिकायत लेकर आज वह एसपी ऑफिस पहुंची है। उसके साथ धोखाधड़ी करने वाले भूरा और बन्दना पर कार्रवाई चाहती है। साथ ही उसके पैसे और जेवरात वापस दिलाए जाने की मांग की।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!