ग्वालियर। खेलो इण्डिया यूथ गेम्स का आयोजन 30 जनवरी से 11 फरवरी 2023 तक किया जायेगा। इस आयोजन में 27 खेलों के लगभग 6 हजार से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे। 7 जनवरी 2023 को खेलो इण्डिया का शुभंकर एवं एंथम लॉच किया जा चुका है। इसका प्रचार-प्रसार शिक्षा विभाग की शैक्षणिक संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। इस आयोजन में सभी विद्यार्थियों की सहगतिविधियां में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश ग्वालियर संभाग के कमिश्नर दीपक सिंह ने दिये है।
देश के हृदय प्रदेश मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक नगर ग्वालियर को भी राष्ट्रीय खेल यानि “खेलो इंडिया-यूथ गेम्स” की मेजबानी का सौभाग्य मिला है। लोकप्रिय खेल हॉकी, बैडमिंटन, जिम्नास्टिक व मार्शल आर्ट खेल कलरीपयट्टु के देश के शीर्षस्थ खिलाड़ी ग्वालियर में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने आयेंगे। ग्वालियर में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन 31 जनवरी से 11 फरवरी तक होने जा रहा है। इसके अलावा 30 जनवरी से 11 फरवरी तक प्रदेश के अन्य शहरों में भी खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएँ आयोजित होंगीं। गत दिवस संभाग आयुक्त कार्यालय के सभागार में आयोजित हुई बैठक में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए बेहतर से बेहतर व्यवस्थायें बनाने की रणनीति तय की गई। जिसमें संभाग भर में व्यापक ब्रांडिंग करने पर जोर दिया गया है।
संभाग आयुक्त दीपक सिंह एवं खेलो इंडिया की निदेशक एकता विश्नोई ने कहा है कि पूरे संभाग में इसकी ब्रांडिंग करें और प्रचार प्रसार करें जिससे सभी खेल प्रेमी जुड़ें। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के तहत कम्पू खेल परिसर (मध्यप्रदेश हॉकी अकादमी) में हॉकी व बैडमिंटन तथा एलएनआईपीई में जिम्नास्टिक व मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु की प्रतियोगितायें होंगीं। कम्पू खेल परिसर स्थित बैडमिंटन अकादमी में 31 जनवरी से 03 फरवरी तक बैडमिंटन प्रतियोगितायें होंगीं। इसी तरह एलएनआईपीई के मल्टीपर्पज हॉल में एक से पाँच फरवरी तक जिम्नास्टिक प्रतियोगिता होगी। कम्पू खेल परिसर में 4 से 10 फरवरी तक हॉकी प्रतियोगिता होगी। एलएनआईपीई के मल्टीपर्पज हॉल में 8 से 10 फरवरी तक मार्शल आर्ट कलरीपयट्टु खेल में देश भी से आए खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखायेंगे।
.jpg)
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।