BF ने 6 महीने पत्नी की तरह रखा, रेप किया, फिर शादी से मुकर गया

0
ग्वालियर।
उपनगर ग्वालियर इलाके में रहने वाली एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एक ठेकेदार ने महिला से दोस्ती की, उसे शादी का झांसा दिया और कई महीनों तक अपने साथ किराये का मकान लेकर रखा। इस दौरान उसने महिला के साथ कई बार दुष्कर्म किया। जब महिला ने उससे शादी की बात कही तो मुकर गया। फिर महिला को अकेला छोड़कर चला गया। 

महिला से कहा- अगर किसी से कुछ भी कहा तो वह जान से मार डालेगा। पीड़ित महिला गुरुवार को पुलिस अधिकारियों के पास पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने ग्वालियर थाने की पुलिस को निर्देश दिया, इसके बाद इस मामले में पुलिस ने दुष्कर्म व धमकाने की धाराओं में एफआइआर दर्ज की। आरोपित ठेकेदार की तलाश पुलिस कर रही है, उसके घर जब पुलिस पहुंची तो वह गायब मिला।

सीएसपी ग्वालियर संदीप मालवीय ने बताया कि उपनगर ग्वालियर इलाके में रहने वाली 31 वर्षीय महिला की दोस्ती करीब छह माह पहले ठेकेदार रामप्रताप शिवहरे से हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हो गई, इसके बाद महिला को उसने अपने साथ किराये के मकान में रहने के लिए कहा। वह बोला- जल्द ही शादी कर लेंगे, इसलिए दोनों पति-पत्नी की तरह रहने लगे। महिला के साथ उसने कई बार गलत काम किया। महिला छह माह में कई बार शादी के लिए बोली, लेकिन वह टालता रहा। फिर अचानक उसने घर आना बंद कर दिया। महिला ने जब काल किया और शादी की बात कही तो वह मुकर गया। 

महिला गुरुवार को अपने स्वजनों के साथ एसएसपी अमित सांघी के पास शिकायत लेकर पहुंची। एसएसपी अमित सांघी ने एफआइआर के निर्देश दिए। इसके बाद रात में ग्वालियर थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज की। आरोपित की तलाश में रात में ही पुलिस उसके घर पहुंची, लेकिन वह गायब मिला है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!