BF ब्रेकअप नहीं कर रहा था GF ने हत्या कर दी- crime story

NEWS ROOM
0
केरल।
केरल में 23 साल के रेडियोलॉजी के छात्र की मौत के मामले में तिरुवनंतपुरम पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस ने बताया कि शेरोन राज की हत्या उसकी गर्लफ्रेंड गरिश्मा ने की है। उसने 14 अक्टूबर को मिलने के बहाने से शेरोन को घर बुलाया और फिर जूस में कीटनाशक मिलाकर उसे पिला दिया।

इसके बाद शेरोन घर पहुंचा तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। शेरोन ने भाई को पता था कि वह गरिश्मा के घर गया था, इसलिए उसने फोन करके गरिश्मा से पूछा कि क्या तुमने शेरोन को कुछ खिलाया-पिलाया है? लड़की ने झूठ कहा कि नहीं, शेरोन ने उसके घर पर कुछ भी नहीं खाया-पीया। फिर परिवार वाले बेहोशी की हालत में शेरोन को लेकर अस्पताल पहुंचे।लेकिन 11 दिन बाद 25 अक्टूबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मेडिकल रिपोर्ट में साफ हो गया कि जहर के कारण शेरोन की मौत हुई है।

पुलिस ने जांच शुरू की तो गरिश्मा से भी पूछताछ की। उन्हें उसके बयान पर शक हुआ. पहले तो वह पुलिस को गुमराह करती रही लेकिन 30 अक्टूबर को गरिश्मा ने अपना गुनाह कबूल लिया। उसने बताया कि वह पिछले एक साल से शेरोन के साथ रिलेशनशिप में थी। लेकिन इसी बीच उसकी शादी कहीं और तय हो गई। तब भी दोनों का अफेयर चलता रहा। लेकिन जैसे ही शादी की तारीख नजदीक आई तो गरिश्मा इस रिलेशनशिप को खत्म करना चाहती थी। बताया गया कि उसने शेरोन से इस मुद्दे को लेकर बात भी की, पर वह नहीं माना। उसने प्यार से भी उसे समझाने की कोशिश की। लेकिन बॉयफ्रेंड उसे छोड़ने के लिए तैयार नहीं था। 

गरिश्मा ने बताया, ''मैंने शेरोन से पीछा छुड़ाने के लिए यह भी बहाना बनाया कि पंडित ने कहा है कि उसके पहले पति की मौत हो जाएगी। क्योंकि उसकी कुंडली में कोई दोष है. फिर भी शेरोन नहीं माना.'' फिर उसने सोचा कि क्यों न शेरोन को ही रास्ते से हटा दिया जाए। इसलिए उसने शेरोन को घर बुलाया और जूस में कीटनाशक मिलाकर दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शेरोन के भाई ने मुझसे पूछा भी था कि क्या मैंने उसे कुछ खिलाया-पिलाया है? लेकिन मैंने सिर्फ इसलिए नहीं बताया कि कहीं वह बच न जाए और जान से मारने की कोशिश में पुलिस मुझे जेल न भेज दे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!