पुरानी रंजिश के चलते मोहनी सागर में मारपीट | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र के मोहिनी सागर कॉलोनी में स्थित वर्कशॉप के पास चार लोगों ने मिलकर एक युवक की पुरानी रंजिश के चलते मारपीट कर दी जिससे उसके शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने पीडि़त युवक की रिपोर्ट पर से सभी चारों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 325, 323, 504, 34 के तहत कायमी कर ली है।

जानकारी के अनुसार फरियादी गणेश पुत्र रविंद्र राय निवासी मोहिनी सागर कॉलोनी का विवाद पिछले लंबे समय से वहां रहने वाले लोकेश कुमार, अमन श्रीवास्तव, विशाल और इंदिरा कॉलोनी निवासी निखिल चौहान से चल रहा था। जिसे लेकर कई बार आरोपियों और पीडि़त गणेश राय के बीच विवाद भी हुआ, लेकिन बीते दिन बुधवार को आरोपियों ने उसे रोक लिया और उसके साथ पुराने विवाद को लेकर झगड़ा करने लगे जब पीडि़त ने आरोपियों से कहा कि वह अभी किसी दूसरे काम से जा रहा है इसलिए वह उनसे झगडऩा नहीं चाहता, लेकिन आरोपीगण झगड़े पर उतारू हो गए। 

इसी दौरान निखिल चौहान ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब तक वह संभल पाता तब तक अमन, विशाल और लोकेश भी उस पर टूट पड़े और उन्होंने उसकी जमकर मारपीट की। बाद में उसे धमकी देकर वहां से भाग गए। घटना क बाद पीडि़त ने अपने परिवारजनों को सूचना दी। इसके बाद परिवारजन उसे लेकर थाने आए जहां पुलिस ने पीडि़त की रिपोर्ट पर से आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!