शिवपुरी। बदरवास थाना क्षेत्र के बायपास हाईवे रोड़ पर ग्राम सड़बूड़ के रास्ते में एक अज्ञात ट्रक ने आगे चल रही ट्रेक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी जिससे वह पलट गई। जिससे ट्रेक्टर में सवार तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से अपने ट्रक को भगा ले गया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ भादवि की धारा 337, 279 के तहत प्रकरण कायम कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जगदीश पुत्र रमेश रजक निवासी ग्राम सजाई अपने दो मित्रों को लेकर ट्रेक्टर ट्रॉली से बदरवास की ओर आ रहा था उसी समय पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात ट्रक के चालक ने ट्रॉली मे टक्कर मार दी। जिससे ट्रेक्टर ट्रॉली पलट गई और उसमें बैठे जगदीश व उसके दो साथियों को चोटें आ गईं। मौके पर स्थानीय लोगों ने डायल 100 को बुलाया जिसकी सहायता से घायलों को स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां उनका उपचार हुआ।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।