मंडी प्रशासन ने अनियमितताओं के चलते व्यापारीयों की दुकानों में जडे ताले | Pichhore, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछोर कृषि उपज मंडी में मंडी सचिव ने अन्य कर्मचारियों के साथ मिलकर व्यापारियों द्वारा रिकॉर्ड प्रस्तुत न किए जाने के बाद बीस व्यापारियों की दुकानों को सील करने की कार्यवाही की है। व्यापारियों द्वारा काफी लंबे समय से टैक्स जमा नहीं किया जा रहा था साथ ही खरीदी व विक्रय का रिकॉर्ड भी वह प्रस्तुत नहीं कर रहे थे। 

मंडी प्रशासन की इस कार्यवाही के बाद व्यापारी विरोध में खड़े हो गए और दुकान न खोलने पर मंंडी में किसानों का माल न खरीदने की धमकी मंडी प्रशासन को दी है जबकि मंडी सचिव का कहना है कि जब तक व्यापारी उनके समक्ष रिकॉर्ड प्रस्तुत नहीं करेंगे तब तक उनकी दुकानें सील रहेंगी और वह किसी धमकी से नहीं डरेंगें। 

जानकारी के अनुसार शनिवार और रविवार को मंडी सचिव इंद्रपाल सिंह गुर्जर ने नायब तहसीलदार दिनेश चौरसिया के साथ 20 दुकानों को सील करने की कार्यवाही की गई जिन व्यापारियों पर यह कार्यवाही हुई उनमें कामना ट्रेडर्स के अभिषेक गुप्ता, जय सिद्ध बाबा ट्रेडर्स के राजेंद्र पाण्डे, राधिका ट्रेडर्स-देव ट्रेडर्स के राकेश गुप्ता, शुभम ट्रेडर्स के कल्लन गुप्ता, कंचन ट्रेडर्स के मुकेश गुप्ता, विनीत टे्रडर्स के रवि साहू सहित आदि व्यापारी शामिल हैं। मंडी प्रशासन ने शनिवार को 8 दुकानों पर कार्यवाही की जबकि सोमवार को 12 दुकानें कार्यवाही की जद में ली। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!