शिवपुरी। इन दिनों शहर में लोकसभा चुनाव के चलते पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है। जिसके चलते शहर के बाहर चैंकिग पॉइंट लगाकर चैंकिग की जा रही है। इसी के चलते आज शाम देहात थाना पुलिस ने शहर के एक व्यापारी को पकडा है। उक्त व्यापारी की जब तलाशी ली तो उसके पास से पुलिस ने साढे चार लाख रूपए की नगदी बरामद कर ली है।
जानकारी के अनुसार आज देहात थाना एसएसटी पॉईट प्रभारी निरपत सिंह गौर पुलिस प्रधान आरक्षक बाला प्रसाद आरक्षक, विजय रावत गुना नाके पर चैंकिग कर रहे थे। तभी कोलारस की और से एक इंडिगो कार आती दिखाई दी। जब कार की तलाशी ली तो उसकी डिग्गी में साढे चार लाख रूपए रखे हुए थे। जब उक्त रूपयों के बारे में व्यापारी प्रकाश चंद गोयल से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह इन रूपयों को लेकर बदरवास से आ रहा था। यह पैसे किसी जमींन के एवज में बदरवास से लिए थे।
जिसपर पुलिस ने उक्त रूपए जप्ती में लेकर कार्यवाही की जद में ले लिया है। विदित हो कि शहर में इन दिनों आदर्श आचार संहिता के चलते चुनाव में नगदी वितरण पर प्रशासन की पैनी नजर है। जिसके चलते पॉईट बनाकर चैंकिंग की जा रही है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।