शिवपुरी। लोकसभा निर्वाचन 2019 हेतु जिला जनसंपर्क कार्यालय 14 नवम्बर कोठी शिवपुरी में गठित किए गए मीडिया सेंटर का आज कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती अनुग्रहा पी ने अवलोकन कर एमसीएमसी समिति के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पेड न्यूज पर की जा रही निगरानी एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया में राजनैतिक विज्ञापनों के प्रमाणीकरण के संबंध में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस दौरान अपर कलेक्टर आर.एस.बालौदिया, मीडिया सेंटर प्रभारी एवं उपसंचालक जनसंपर्क अनूप सिंह भारतीय सहित अधिकारी एवं कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर द्वारा विभिन्न चैनलों पर प्रसारित हो रही खबरों की निगरानी कर रहे राहुल श्रीवास्तव एवं मो.शाहिद खांन से रिकॉर्डिंग कराकर जानकारी ली।
इस दौरान उपसंचालक श्री भारतीय ने मीडिया सेंटर एवं एमसीएमसी कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी से अवगत कराया और बताया कि अभी तक किसी भी प्रकार की पेडन्यूज का प्रकरण सामने नहीं आया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।