हाईटेंशन लाइन से निकली चिंगारी,12 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख | Shivpuri News,

0
शिवपुरी। खबर जिले के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम हातौद में बुधवार दोपहर एक खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन में शॉर्ट सर्किट होने से चिंगारी निकली जो खेत में जा गिरी। चिंगारी के खेत में गिरने से फसल में आग लग गई। घटना में खेत मालिक को लाखों का नुकसान हो गया। 

जानकारी के अनुसार गौरवसिंह रंधावा निवासी हातौद के खेत के ऊपर से हाईटेंशन की लाइन निकली हुई है। बुधवार दोपहर लाइन में शॉर्ट सर्किट हो गया जिससे चिंगारी निकली एवं खेत में जा गिरी। चिंगारी गिरने से खेत में आग लग गई और देखते ही देखते 12 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 

इस घटना की सूचना तत्काल फायर बिग्रेड को दी गई। जब तक फायर बिग्रेड पहुंचती आग अपना काम कर चुकी थी। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!