थोक सब्जी मंडी की दुकानों में लगी आग, एक दर्जन दुकानें राख | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। शहर के आर्यसमाज रोड़ के पास स्थित थोक सब्जी मंडी में मंगलवार बुधवार की रात को अचानक आग लग गई। इस अग्निकांड में एक दर्जन से अधिक व्यापारियों की दुकानें स्वाहा हो गईं। आग लगने के बाद स्थानीय व्यापारियों ने इसकी सूचना पुलिस व फायर बिग्रेड को दी तथा फायर बिग्रेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में लाखों रूपए का नुकसान व्यापारियों को हुआ है। पहले भी दो साल पहले सब्जी मंडी में आग लग चुकी थी। 

जानकारी के अनुसार मंडी में रात के समय अचानक एक दुकान में आग लग गई और देखते ही देखते आग अन्य दुकानों में भी फैल गई और इसके बाद एक एक कर 10 से 12 दुकानें आग की चपेट में आ गईं। जिन व्यक्तियों की दुकानेें जली हैें उनके नाम हैं सुरेश आहूजा एण्ड कंपनी, चीकू रामेश्वर एण्ड कंपनी, उसमान एण्ड कंपनी, हुरेरा एण्ड कंपनी, सत्यम एण्ड कंपनी, जानू हंसो एण्ड कंपनी, इकबाल एण्ड कंपनी, रमेश सेठी एण्ड कंपनी। प्रभावित दुकानदारों ने बताया कि एक एक दुकानदार को कम से कम 50 हजार का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!