शिवपुरी। नरवर में दुकान बंद कर घर जा रहे किराना व्यापारी विमल कुमार पुत्र भागचंद्र जैन की लूटपाट करने वाले अज्ञात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने 5 हजार रूपए का इनाम घोषित किया है।
उक्त व्यापारी 19 मार्च की रात को अपनी दुकान बंद कर नोटों से भरा बैग लेकर रिश्तेदार टीनू जैन के साथ घर लौट रहा था तभी बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से उसकी गाड़ी में टक्कर मार दी तथा डेढ़ लाख रूपए से भरा बैग छीनकर भाग गए।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।