शिवपुरी। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अभिजीत अग्रवाल 18 मार्च 2019 सोमवार को शाम 5 बजे सीईओ मध्यप्रदेश के फेसबुक पेज Chief Electoral Officer Madhya Pradesh पर लाइव होकर प्रदेश के मतदाताओं से सीधा संवाद करेंगे।
फेसबुक लाइव के माध्यम से श्री अग्रवाल भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा मतदाताओं की सुविधा के लिए किये जा रहे प्रयासों के विषय में जानकारी देंगे। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया सम्बन्धी प्रश्नों के जवाब भी देंगे। प्रश्न पूछने के लिए लाइव के दौरान / @CEOMPElections फेसबुक पेज के कमेंट बॉक्स में जाकर अपने प्रश्न लिखें।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।