वन बूथ 10 यूथ: भाजयुमो की बैठक में भरा जोश | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिले की कामकाजी बैठक भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कार्यालय ग्वालियर बायपास पर संपन्न हुई जिसमें जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान के नेतृत्व में समस्त जिले के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं को युवा मोर्चा संभाग प्रभारी आशीष पांडे के साथ मछुआ कल्याण बोर्ड के पूर्व उपाध्यक्ष राजू बाथम भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश पैनलिस्ट धैर्य वर्धन शर्मा, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला प्रभारी हेमंत ओझा और जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

इस महत्वपूर्ण बैठक में आशीष पांडे द्वारा सभी कार्यकर्ताओं को वन बूथ 10 यूथ कार्यक्रम के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई आदरणीय राजू  बाथम जी द्वारा युवा जोश के ऊपर युवाओं को जोशीला मार्गदर्शन प्राप्त हुआ धैर्य वर्धन शर्मा द्वारा युवाओं को सुनहरा भविष्य बताया गया। भारतीय जनता पार्टी मोदी जी की सरकार भारत में बनने के बाद जिला अध्यक्ष द्वारा युवाओं को सत्ता निर्देशित किया गया कि अब वह समय आ गया है कि प्रत्येक कार्यकर्ता तन मन और पूर्ण निष्ठा के साथ में भारतीय जनता पार्टी का कार्य और पुनः भारत में माननीय मोदी जी की सरकार बनाने के लिए प्राण प्रण से जुट जाए क्योंकि यह भारत के लिए और हमारे भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है।

जिस प्रकार से माननीय मोदी जी ने भारत को विश्व पटल पर सम्मान दिलाया है और आज के समय में हम भी अपना मस्तक ऊंचा करके कह सकते हैं कि हम भारत के नागरिक हैं और भारत की सीमा को कितना मजबूत माननीय मोदी जी ने किया है इस बारे में बताया इसके साथ साथ माननीय मोदी जी द्वारा भारत के प्रत्येक नागरिक के लाभ के लिए चलाए जा रहे हैं।

लाभकारी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने की जिम्मेदारी प्रत्येक कार्यकर्ता को सौंपी और जो जो व्यक्ति अपना वोट पहली बार डालने वाला है उसका वोट भारतीय जनता पार्टी को दें ऐसा सुनिश्चित करना भी श्री जिला अध्यक्ष मुकेश सिंह चौहान द्वारा बतलाया गया इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला महामंत्री संजय कुशवाहा जी ने संचालन का कार्य किया साथ ही जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू में बैठक का आभार प्रकट किया इनके साथ साथ इसमें पूर्ण बैठक में जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा लव अग्रवाल डॉ सतीश भार्गव किशन यादव उत्तम निखरा जिला मंत्री प्रतीक शर्मा नानू बादाम ओझा बंटी जिला कोषाध्यक्ष जीतू गॉड जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा जिला कार्यालय मंत्री रितेश तिवारी नगर मंडल अध्यक्ष गिर्राज शर्मा और पूरे जिले के मंडल अध्यक्ष और महामंत्री इस महत्वपूर्ण बैठक में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!