शिवपुरी। शहर के प्रतिष्ठित परिवार एवं प्रतिष्ठान मजेजी ब्रदर्स के सबसे बड़े मुखिया डॉ.सुरेश मजेजी जो कि मनासा इंदौर में निवासरत है के नव युवा पुत्र वरूण मजेजी उम्र 30 वर्ष का आकस्मिक निधन शुक्रवार इंदौर में हो गया।
स्व.वरूण मजेजी परिवार के परिजनों राजेन्द्र मजेजी, नरेन्द्र कुमार, देवेन्द्र कुमार, अजय कुमार निवासी शिवपुरी के भतीजे थे अचानक उन्हें शुक्रवार को हृदयघात हुआ और इस आकस्मिक घटना में वरूण का निधन हो गया।
शुक्रवार को ही इंदौर में वरूण का अंतिम संस्कार किया गया। इस शोक संवेदना स्वरूप शिवपुरी में आज 3 मार्च रविवार को सायं 4 बजे मध्यदेशीय अग्रवाल धर्मशाला परिसर में उठावनी रखी गई है। मजेजी परिवार को हुए इस शोक की खबर से शहर में शोक का माहौल व्याप्त है। स्व.वरूण के निधन पर शहर के गणमान्य नागरिक, व्यापारियों, समाजसेवी व मीडियाकर्मियो ने शोक संवेदनाऐं व्यक्त की है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।