सवारियों से भरी ऑटो पलटी,चार यात्री घायल

Updesh Awasthee
0

शिवपुरी। गुना वायपास के सामने गुरूद्वारा से गुना बायपास सवारियों से भरी एक ऑटो क्रमांक एमपी 33 आर 3014 अनियंत्रित होकर पलट गया। जिससे ऑटो में सवार तीन यात्री घायल हो गए। जबकि ऑटो चालक ऑटो पलटने के दौरान ऑटो से बाहर निकल गया था। बताया जाता है कि ऑटो चालक शराब के नशे में धुत्त था और उसकी ऑटो से एक साइकिल सवार युवती व एक बाइक चालक दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल बाल बचे थे। 

जानकारी के अनुसार गुरूद्वारा से ऑटो में बसंत अग्रवाल, सत्यनारायण गोयल और गोलू सेन बैठे थे जो गुना बायपास जाने के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब 12:30 बजे जैसे ही ऑटो होटल तरूण रेसीडेंसी के पास पहुंचा तो शराब के नशे में धुत्त ऑटो चालक ऑटो से अपना नियंत्रण खो बैठा जिससे ऑटो पलट गया और उसमें सवार तीनों यात्री घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो को उठाया और उसे सडक़ के रास्ते से हटाकर साइड में रखा। तब जाकर वहां आवागमन शुरू हो सका।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!