बस में उतर रहा था मोहन,ड्राइवर ने बस चला दी, पहिए के नीचे आया, उपचार के दौरान मौत | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र के पोहरी बस स्टेण्ड से आ रही है। जहां बीते 26 मार्च को एक अधेड बस में से उतर रहा था। तभी बस के ड्रायवर ने लापरवाही से बस स्टार्ट कर दी। जिससे अधेड का संतुलन बिगड गया। और युवक पहिए के नीचे आ गया। जिससे अधेड के दौनों पैरों में गंभीर चोटें आई। युवक को परिजन तत्काल जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां अधेड की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। पैरों से ज्यादा ब्लड निकलने के चलते अधेड ने रास्ते में ही दम तोड दिया। 

जानकारी के अनुसार मोहन सिंह कुशवाह उम्र 50 साल निवासी बंदना गार्डन के पीछे पोहरी बायपास बस क्रमांक एमपी 07 एए 7007 में सबार होकर शिवपुरी बापिस आ रहे थे। तभी पोहरी बस स्टेण्ड पर बस के ड्रायवर ने मोहन के उतरने के लिए बस रोकी। जैसी ही मोहन उतरने लगा ड्रायवर ने बस चला दी। जिससे मोहन कुशवाह बस के नीचे आ गया।

पहिया मोहन के दोनों पैरों से गुजर गया। तत्काल परिजन मोहन को लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। जहां मोहन की रास्ते में मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने म्रतक के पुत्र खशवंत की शिकायत पर बस के ड्रायवर के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!