महिला ने किया अग्निस्नान,बचाने गया पति भी झुलसा, ग्वालियर रैफर | Bairad, Shivpuri News,

0
शिवुपरी। खबर जिले के बैराड थाने के भदेरा गांव से आ रही हैं जहां एक विवाहिता ने अपने घर में केरोसिन डालकर आग लगा ली। पत्नि की चीख पुकार सुनकर पत्नि को बचाने के प्रयास में पति भी झुलस गया। गंभीर हालत में पत्नि को शिवपुरी के जिला चिकित्सालय ले जाया गया,जहां उसे ग्वालियर रैफर कर दिया गया हैं। 

जानकारी के अनुसार हेमलता (30) पत्नी रामलखन बाथम निवासी भदेरा ने बुधवार की दोपहर 2.15 बजे आग लगा ली। उस दौरान पति रामलखन घर के बाहर बच्चों के हाथ धुला रहा था। अंदर से पत्नी के चीखने की आवाज सुनाई दी। तुरंत ही अंदर भागा तो हेमलता आग की लपटों में घिरी थी। 

रामलखन ने बचाने की कोशिश की जिससे उसके हाथ व पैर झुलस गए। शरीर में लगी आग बुझाने के बाद हेमलता को एंबुलेंस से शिवपुरी जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालत के चलते ग्वालियर रैफर कर दिया है। साथ में पति रामलखन भी गया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!