पहले पालतू कुत्ते से कटवाया, शिकायत की तो खुदने पीट ​दिया | Badarwas, Shivpuri News

0
शिवपुरी। खबर जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के धामनटूक गांव से आ रही है। जहां बीते रोज एक युवक ने अपने पालतू कुत्ते से एक युवक को कटवा दिया। जब युवक ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना बदरवास में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार चंद्रेश पुत्र लखनपाल निवासी धामनटूक अपने साथी रतीराम धाकड के साथ खडा हुआ था। तभी रतीराम का पालतू कुत्ता आ गया। तभी चंद्रेश को देखकर कुत्ता भौंकने लगा और कुत्ते ने चंद्रेश को काट लिया। जिसपर युवक ने रतीराम धाकड से कुत्ते की शिकायत की। जिसपर रतीराम भडक गया और उसने युवक के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस मामले की शिकायत पीडित ने पुलिस थाना बदरवास में की। जहां पुलिस ने पीडित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 289,323,294 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!