सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया होंगें कार्यक्रम के मुख्य अथिति, 152 पेंशनर्स होंगे सम्मानित | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शाखा शिवपुरी के तत्वावधान में पेंशनर्स एसोसिएशन सम्मान समारोह आगामी 6 मार्च 2019 को प्रात: 9:30 बजे से पोहरी बाय पास रोड स्थित होटल पी.एस.रेसीडेंसी मे अखिल भारतीय कॉँग्रेस पार्टी के महासचिव एवं सांसद गुना शिवपुरी ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्य आतिथ्य में सपंन्न होगा। 

इसी कार्यक्रम में नागरिक सहकारी बैंक मर्यादित शिवपुरी के अध्यक्ष ई.पवन कुमार जैन जो पेंशनर्स एसोसिएशन की जिला शाखा शिवपुरी के प्रधान संरक्षक भी हैं जो कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगें जबकि कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एस.एन.उपाध्याय आतिथ्य में सम्पन्न होगा। 

मीडिया प्राभारी शिखर चंद कोचेटा के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार ई.पवन कुमार जैन ने व्यक्तिगत तौर पर देहली जाकर सांसद सिंधिया से पेंशनर्स के सम्मान समारोह का मुख्य आतिथ्य स्वीकार करने का निवेदन किया गया है जिसे स्वीकार करते हुए सांसद सिंधिया द्वारा 6 मार्च को प्रात: 09:30 बजे का समय दिया गया है। 

पेंशनर्स एसोसिऐशन की जिला शाखा शिवपुरी के अध्यक्ष अशोक कुमार सक्सेना के अनुसार सम्मान समारोह में 75वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके एसोसिएशन के 152 सदस्यों को सम्मानित किया जावेगा, जिन्हे आमंत्रित करने की जवाबदारी एम.एम.शर्मा एवं हरिदास माहौर को सौपी गयी हैं।

अन्य अतिथियों को अनिल व्याग्र, सुरेन्द्र गौड़ आमंत्रित करेँगे, स्वल्पाहार आदि की व्यवस्था भोलाराम रघुवंशी,आर.एस छोकरा, बी.बी.श्रीवास्तव सम्हालेँगे तथा मंच संचालन गिरीश मिश्रा व अरुण अपेक्षित द्वारा किया जावेगा। पेंशनर्स एसोसिऐशन की ओर से डा.जी.डी.अग्रवाल, जिनेंद्र श्रीमाल, हरीशचंद भार्गव, ई.बी.एम.शर्मा,के.एन. गौड़, एस.एस.पवार, एस.एस.जाट, वाई.ए.कुर्रेेशी, ओ.पी.शर्मा, वी.डी.शुक्ला, डा.एल.डी.गुप्ता, श्रीमती शोभावती चित्ले, एम. एस .करारे, डा.बी.के.शर्मा, आर.डी.अटेरिया, डा.ओ.पी.एस.रघुवंशी, एम.पी.शर्मा, एस.एस.कुशवाह, ई.एस.पी.श्रीवास्तव,आर.जी.स्वर्णकार, भागीरथ रघुवंशी, बी.एम.त्रिवेदी, रामभरोसी गुप्ता आदि ने पेंशनर्स भाई बहनो से कार्यक्रम मे उपस्थित होने की विनम्र अपील की है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!