शिवपुरी। खबर जिले के भौंती थाना क्षेत्र के ग्राम भयावन से आ रही है। जहां बीती रात्रि एक घर में रखी लाईसेेंसी बंदूक को चोरों ने पार कर दिया। इस मामले की सूचना पीडित ने पुलिस थाना भौंती थाने में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार विवेर पुत्र बीसी करण उम्र 39 साल निवासी भयावन अपने घर में रात्रि में सो रहा था। घर का गेट खुला छोडकर पूरा परिवार घर में सोता रहा और अज्ञात चोरों ने सूने घर को निशाना बनाकर घर में रखी लाईंसेंसी बदूंक नं 10497 2004 को पार कर दिया। इस मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।