शिवपुरी । कोतवाली थाना क्षेत्र के तहत एक परिवार को तेरहवीं में जाना महंगा पड़ गया। जब वह तेरहवी में गए थे उसी समय चोरों ने घर का ताला तोडक़र नकदी सहित सोने-चांदी के जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। मामले में पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
शक्तिपुरम कॉलोनी खूड़ा पानी की टंकी के पास शिवपुरी में रहने वाले राजेश अग्रवाल पुत्र बाबूलाल अग्रवाल टेकरी पर परिवार के साथ टेकरी पर बुआ के यहां तेरहवी में गए हुए थे। जाते समय उन्होंने घर का ताला लगा दिया। जब वह तेरहवीं से लौटकर आए तो देखा कि घर के ताले टूटे हुए पड़े हैं। अंदर गए तो सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था।
घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की। चोर राजेश अग्रवाल के घर से अलमारी का ताला तोडक़र उसमें रखी दो सोने की अंगूठी, दो जोड़ी कान के टॉक्स, एक जोड़ी पायल, एक मंलसूत्र, दो नाक की लांग, दो चांदी के नोट सहित नकदी 20 हजार रुपए चुराकर ले गए। मामले में पुलिस ने फरियादी के बयान पर केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुट गई है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।