बडी खबर: बैराड थाना क्षेत्र से फिर दिनदहाड़े किसान का अपहरण,मामला संदिग्ध | Bairad, Shivpuri News

0
शिवपुरी। खबर जिले के बैराड थाना क्षेत्र के ग्राम ऐचबाडा से आ रही है। जहां आज एक किसान का दिन दहाडे अपने बोर से अपहरण हो गया है। इस मामले की सूचना खुद युवक ने फोन पर दी। पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। हांलाकि पुलिस पूरी मुस्तैदी के साथ इस मामले के निराकरण में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार आज दोपहर मंटा पुुत्र लालाराम कुशवाह उम्र 35 साल निवासी ऐचवाडा अपने घर से खेत पर जाने की कहकर निकला। दोपहर में युवक खेत पर पानी दे रहा था। तभी अचानक युवक संदिग्ध परिस्थिति में गायब हो गया। जब परिजन युवक को खोजने लगे। परंतु युवक कही नही मिला। तभी युवक का ही फोन आया कि उसे कुछ अज्ञात युवक बंदूक की नौक पर उठाकर जंगल में ले गए है। 


इस मामले में युवक ने अपने परिजनों से पुलिस को नहीं बताने की बात कही। उसके बाद परिजनों ने इस मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल सक्रिय हुई और युवक की खोज में जुट गई है। इससे पहले भी एक युवक ने अपने ही अपहरण की कहानी रची थी। जिसके चलते पुलिस इस मामले को भी संदेह की द्धष्टि से देख रही है। 


बताया तो यह भी गया है कि युवक बीते रोज अपने ही गांव में ताश खेला था। जिसमें युवक लगभग 30 हजार रूपए हार गया था। जिसके चलते माना जा रहा है कि घर बालों की डांट की बजह से युवक ने अपने अपहरण की कहानी रची है। हांलाकि पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!