शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम दुल्हारा में बीती रात एक व्यक्ति को विद्युत ट्रांसफार्मर से करंट लग जाने से उसकी मौत हो गई इस बात की जानकारी आज सुबह राहगीरों के माध्यम से लगी तो पुलिस ने तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर मर्ग कायम शव को पीएम हेतु बैराड़ जहां परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार हरिदास पुत्र पातरिया जाटव निवासी दुल्हारा बीती शाम 8-9 बजे के बीच घर से खेत की ओर जाने की कहकर निकला था लेकिन रात्रि में घर नहीं पहुंचा। तो उनके परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर तो घर खेत की ओर जाने वाले रास्ते में विद्युत ट्रासफार्म के नीचे हरिदास मृत अवस्था में पड़ा मिला।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।