शादी में आई 8 वर्षीय मासूम के साथ खेत मे ले जाकर फूफा करने लगा RAPE का प्रयास | Pichhore, Shivpuri News

0
शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना खेत्र के गणेशपुरा हरी बगिया से आ रही है। जहां बीते रोज एक शादी में शामिल होने आई एक मासूम के साथ रिश्ते में लगने वाले फूफा ने रेप का प्रयास किया। गनीमत यह रही कि इस घटना के दौरान पास से एक युवक गुजर रहा था। जिसने मासूम के चीखने की आवाज सुन ली। इस घटना की शिकायत पीडित किशोरी के परिजनों ने पुलिस थाना पिछोर में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज एक 8 वर्षीय मासूम निवासी तालबेहट अपने रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने पिछोर में आई हुई थी। बीती रात्रि आरोपी रिश्ते मे लगने बाला फूफा रमेश लोधी मासूम को बहलाफुसला कर अपने साथ खेत में ले गया। जहां जाकर आरोपी ने किशोरी के साथ रेप का प्रयास करने लगा। जिस पर किशोरी चिल्लाई तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। 

मासूम की चींख पास से गुजर रहे एक युवक ने सुन ली और तत्काल किशोरी के पास पहुंचा। जहां आरोपी युवक को देखकर भाग गया। इस मामले की शिकायत पीडिता ने अपने परिजनों से की। जहां परिजन मासूम को लेकर पिछोर थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354, 7/8 पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!