खनियांधाना। खबर जिले के खनियांधाना तहसील के नारौनी गांव में एक आदिवासी की जमीन जाली दस्तावेज बनाकर दूसरे व्यक्ति के नाम दर्ज करा दी। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दो पटवारी, पंचायत सचिव सहित कुल छह लोगों के खिलाफ शनिवार को धोखाधाड़ी का केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक फरियादी दमरुआ पुत्र ज्ञासी आदिवासी उम्र 65 निवासी नारौनी हाल निवास टिंसी चक मुंगावली जिला अशोकनगर की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध किया है। दमरुआ आदिवासी और तीन अन्य भाइयों की नारौनी में 3.91 हेक्टेयर जमीन थी। चौथे हिस्से के रूप में दर्ज जमीन के पटवारी व सचिव ने जाली दस्तावेज बना दिए।
शिकायत के बाद मामले की जांच में खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी पटवारी हरतूम सिंह यादव, बालेंदु यादव और पंचायत सचिव मनमोहन शर्मा निवासी नारौनी सहित होटल संचालक लाखनसिंह यादव, घनश्याम आदिवासी ग्राम पिपरई, बलवंत सिंह यादव निवासी नारौनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।