3 मार्च को निकलेगी भगवान शिव की बारात, देव-देवता ओर भूतप्रेत होंगें साथ, यह है रूर्ट चार्ट

Updesh Awasthee
0

शिवपुरी। शिव की नगरी शिवपुरी में शिवरात्रि के पावन दिन के एक दिन पूर्व शहर भ्रमण पर निकलेंगें सिद्धेश्वर महादेव। सिद्धेश्वर महादेव सेवा समिति ने इसकी तैयारियां शुरू करते हुए इन कार्यक्रमो की जानकारी दी। 

इस साल उज्जैन महाकाल की तर्ज पर सिद्धेश्वर महादेव की सवारी 3 मार्च को निकाली जाएगी। 4 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व है, ठीक एक दिन पहले महादेव की सवारी और झांकियां निकाली जाएंगी। इसके लिए रूट चार्ट भी बना लिया गया है। 

आयोजन समिति के राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि ने बताया कि 3 मार्च को सिद्धेश्वर मंदिर से महादेव की सवारी और झांकियां निकाली जाएंगी। इस दौरान शिव बारात भी शहर में निकाली जाएगी। महाशिवरात्रि पर्व को खास बनाने के लिए बड़े स्तर पर समिति तैयारी कर रही है। शहर के श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी करने के लिए जनसंपर्क भी शुरू किया जाएगा। 

समाजसेवी बृजेश सिंह तोमर ने बताया कि शिवपुरी भगवान शिव की पावन नगरी है। 
गुरु पुरंदर के शिष्यों ने कई शिव मंदिरों की स्थापना की। शिव का प्रबल मत होने की वजह से शहर का शिवपुरी नाम रखा गया। शिव की पावन नगरी में महादेव के पावन पर्व को भव्य रूप से मनाया जाएगा। 


महादेव सवारी का यह रहेगा रूट चार्ट 
सिद्धेश्वर मंदिर से महादेव की सवारी प्रारंभ होगी जो विष्णु मंदिर, पुरानी शिवपुरी होते हुए नीलगर चौराहा, गुरुद्वारा चौराहा, राजेश्वरी मंदिर के सामने से अस्पताल चौराहा, कोर्ट रोड, सदर बाजार, कस्टमगेट, न्यू ब्लॉक चौराहा, हंस बिल्डिंग, लक्ष्मीनिवास, अग्रवाल धर्मशाला, सदर बाजार स्कूल और गांधी चौक, माधव चौक होते हुए वापस सिद्धेश्वर मंदिर पहुंचगी। 

फूल बरसाए जाएंगे, शिव बारात रहेगी आकर्षण 
आयोजन समिति के विष्णु गोयल, दिनेश गर्ग आदि ने बताया कि यात्रा के दौरान मार्गों पर महादेव के स्वागत में फूल बरसाए जाएंगे। इस दौरान शिव बारात लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहेगी। बारात में भूत-प्रेत सहित देव-देवता का स्वरूप धरकर श्रद्धालु शामिल होंगे। पहली बार अखाड़ा भी शामिल होकर प्रदर्शन करेगा। बता दें कि महाशिवरात्रि पर पिछले तीन साल से यात्रा निकाली जा रही है। 

Virus-free. www.avg.com

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!