शिवपुरी। खबर जिले के कोलारस अनुविभाग के देहरदा तिराहे से आ रही है। जहां आज शाम एक सरसों के तेल से भरे टेंकर के पलट जाने के बाद पब्लिक में तेल के टेंकर से तेल को लूटने की भीड मच गई। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जहां तेल लूटने बाले पुलिस को देखकर रफू चक्कर हो गए।
जानकारी के अनुसार क्रति आईल का ट्रक कानपुर झांसी से चलकर इंदौर की ओर जा रहा था। तभी देहरदा तिराहे पर टेंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे के बाद पब्लिक में तेल लूटने की होड मच गई। लोग घरों से कट्टी भगौनों से तेल को भरकर ले जाने लगे। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस को देख पब्लिक भाग गई। लेकिन जब तक पुलिस पहुंचती पब्लिक तेल लूट चुकी थी।
जमीन से सरसों के तेल को लूटने मची भगदड़ pic.twitter.com/kr0qmKC5dq— Shivpuri Samachar (@ShivpuriS) January 29, 2019


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।