SWIFT CAR से कर रहे थे शराब की तस्करी, शराब के साथ दबौच लिया | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। खबर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के नदेश्वर छावनी के पास से आ रही है। जहां बीते रोज एक स्विफ्ट कार से शराब की तस्करी करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को भी हिरासत में लिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार पिछोर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक स्विफ्ट कार से शराब की तस्करी की जा रही है। इस सूचना पर उपनिरीक्षक नीतेश जैन मय दल के पहुंचे और चैंकिंग में जुट गए। इस चैंकिंग के दौरान एक कार एमपी 09 सीजे 4073 को रोककर उसकी तलाशी ली तो कार में 7 पेटी शराब कीमती 18500 रूपए रखी हुई थी। 

जब उक्त शराब की जानकारी चाही तो कार का ड्रायवर केरन लोधी निवासी कुंडलपुर कोई भी संतोषजनक जबाव नहीं दे पाया। जिसपर आरोपी ने उक्त कार के चालक को हिरासत में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना में ले लिया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!