नही रहे डॉ श्याामसुदंर गुप्ता,3 बार रहे पार्षद, गरीबो से नही लेते थे फीस | SHIVPURI NEWS

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और समाजसेवी स्व सांवलदास गुप्ता के बडे पुत्र डॉ श्यामसुदंर गुपता का मंगलवार की रात निधन हो गया।  उनकी अंतिम यात्रा निज निवास विवेकानंद कॉलोनी, जिम के सामने से बुधवार की सुबह 11 बजे मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।डॉ श्याम सुदंर गुप्ता 3 बार पार्षद रहे और अपने क्लीनिक पर आने वाले गरीबो से वे फीस नही लेते थे। उनके निधन से शहर में शोक की लहर हैे। 

डॉ श्यामसुंदर गुप्ता नगर पालिका शिवपुरी में वार्ड 9 से लगातार तीन बार पार्षद भी रह चुके हैं। वर्तमान में यह वार्ड 7 है। नगर पालिका अध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह, डॉ श्यामसुंदर के क्लीनिक पर कपाउंडर रह चुके हैं। उस समय वार्ड 9 आरक्षित हो जाने की वजह से मुन्नालाल कुशवाह यहीं से पार्षद का चुनाव लड़े। 

नपाध्यक्ष मुन्नालाल कुशवाह ने बताया कि मुझे पार्षद का चुनाव जिताने के लिए डॉ श्यामसुंदर ने पूरी मदद की। उनका यह अहसान वह जिंदगी भर नहीं भुला पाएंगे। बता दें कि डॉ श्यामसुंदर के पिता स्वर्गीय सांवलदास गुप्ता भी नगर पालिका शिवपुरी के तीन बार अध्यक्ष रह चुके हैं। साथ ही डॉ श्यामसुंदर नागरिक बैंक में डायरेक्टर के साथ एक बार अध्यक्ष भी चुने जा चुके हैं। 

इसके अलावा आनंद मार्ग संस्था के सदस्य के रूप में समाजसेवा का काम भी करते रहे। भक्तिभाव व अपने समाज सेवा की वजह से डॉ गुप्ता की शहर में अलग ही पहचान है। श्री गुप्ता के निधन का समाचान जैसे ही शहर में फैला, लोग उनके घर पहुंचे और अपनी शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!