शिवपुरी की छात्रा के नाम की आईडी बनाकर डाल दी अश्लील पोस्ट, शिकायत | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज एक युवती ने पुलिस थाना फिजीकल में एक आवेदन दिया है। इस आवेदन में युवती ने आरोप लगाया है कि उसके नाम से किसी व्यक्ति ने उसकी फर्जी आईडी बना ली है। इस आईडी पर आरोपी लगातार एक के बाद एक अश्लील पोस्ट कर रहा है। इस मामले में युवती ने एक युवक पर संदेह भी जाहिर किया है। जिसमें युवती ने बताया है कि एक युवक उसे कोचिंग पर विगत कई दिनों से परेशान कर रहा है। 

पुलिस थाना फिजीकल में दिए आवेदन में युवती ने बताया है कि वह फिजीकल थाना क्षेत्र में रहती है। बीते कुछ दिनों से उसके नाम से किसी ने फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर उस आईडी से लगातार गंदे पोस्ट कर रहा है।इस आई डी पर आरोपी ने लडकी का मोबाईल नंबर डाल दिया। और लिखा की इस नंबर पर कॉल करे और मुझसे बाते करें 

युवती का आरोप है कि बीते कुछ दिनों से उसे कोंचिंग पर जसबंत धाकड नाम का युवक परेशान कर छेडछाड कर रहा था। जिसपर युवती ने विरोध किया तो जसबंत ने युवती को देख लेने की धमकी दी थी। इस बात की शिकायत पीडित किशोरी ने फिजीकल थाने में की। पुलिस ने अभी इस मामले को जांच में ले लिया हैं।  

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!