विवेकानंद कॉलोनी में गरजी ​हिटैची,सहगल टेंट के सामने हल्का विवाद, रोड साफ | Shivpuri News

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। आज नगर पालिका परिषद शिवपुरी ने शहर में अतिक्रमण को लेकर मुहिम प्रारंभ की। इस मुहिम में व्हीटीपी स्कूल से लेकर बायपास तक रोड पर अतिक्रमण जमाएं बैठे अतिक्रमण कारियों को प्रशासन ने हटाया। इस दौरान अतिक्रमण विरोधी मुहिम में सहगल टेंट हाउस के सामने हल्का सा विबाद भी हुआ जो बाद में जाकर निपट गया और प्रशासन ने इस मुहिम को जारी रखा। 

जानकारी के अनुसार आज नगर पालिका सीएमओ सीपी राय अपने दल के साथ शहर के विवेकानंद कॉलोनी में अतिक्रमण विरोधी मुहिम के चलते रोड पर बर्षो से अतिक्रमण जमाए बैठे अतिक्रमण कारियों को खदेडा। इस दौरान सहगल टेंट हाउस के सामने इस कार्यवाही पर दो राह बाली कार्यवाही को लेकर उंगली उठाई। जिसे प्रशासन के अधिकारीयों ने समझाया तब कही जाकर बात बन सकी। इस मामले में प्रशासन ने हिटैची की सहायता से इस पूरे रोड को साफ कराया।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!