जमीन हड़पने भूमाफियाओं ने की श्रीलाल की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | Shivpuri News

0
शिवपुरी। नए साल के पहले दिन मनियर निवासी श्रीलाल कुशवाह उम्र 50 वर्ष की सिर कुचली लाश फोरलेन सडक पर मिली थी। हत्यारो ने इस घटना को एक्सीडेंट की शक्ल देने के लिए उसकी लाश फोरलेन पर फैक दी थी। पुलिस ने हत्याकाण्ड की कडी—कडी से जोडते हुए हत्यारो की पहचान करते हुए गिरफ्तार कर लिया हैं। 

हत्या में पांच आरोपी शामिल हैं जिनमें से दो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से दोनों को जेल भेज दिया है। हत्या करने वाले भू माफिया निकले। मृतक श्रीलाल की साढ़े सात बीघा जमीन गवाही के बहाने अपने नाम कर ली। उसके बाद मौत के घाट उतार दिया। 

जानकारी के मुताबिक श्रीलाल कुशवाह (50) पुत्र भोलाराम कुशवाह निवासी मनियार शिवपुरी की 1 जनवरी को सिर कुचलकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने पहले ही दिन जांच में अज्ञात आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। 

विवेचना में सामने आया कि आरोपी विजय जाटव और प्रकाश जाटव ने गवाही के बहाने मृतक श्रीलाल की साढ़े सात बीघा जमीन अपने नाम करा ली। उसके बाद उक्त जमीन पर प्लाटिंग शुरू कर दी। मार्केट में दलालों के माध्यम से खबर फैलना शुरू हो गई। 

आरोपियों ने प्लान बनाया कि इस बात की भनक श्रीलाल को न लगे। इसलिए आरोपियों ने बोलेरो गाड़ी से श्रीलाल को साथ लिया और घटना स्थल ले गए। यहां पहले से ही तीन अन्य लोग मौजूद थे। 

शराब पीने के बहाने श्रीलाल को धोखे से पत्थर से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। हत्या को दुर्घटना दिखाने के लिए लाश सड़क पर लाकर फेंक दी। पुलिस ने आरोपी प्रकाश 50 पुत्र मंलिया जाटव निवासी मनियार और छोटू 27 पुत्र रामचरण परिहार निवासी मनियार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। दोनों को जेल भेज दिया है। जबकि आरोपी विजय जाटव, कन्हैया जाटव और राधे ओझा अभी फरार हैं।  

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!