पोहरी टीआई लाईन अटैच,अरविंद चौहान होंगे पोहरी थाना प्रभारी | Pohri, Shivpuri News

Updesh Awasthee
0


शिवपुरी। खबर जिले के पोहरी क्षेत्र से आ रही है। जहां आज पुलिस अधीक्षक राजेश हिंगणकर ने पोहरी थाना प्रभारी को लाईन अटैच कर दिया है। उसकी जगह कोतवाली में पदस्थ जेएसआई को पोहरी थाने की कमान सौंपी है। इस फैरबदल में देहात थाना प्रभारी को भी बदला गया है। 

जानकारी के अनुसार एसपी राजेश हिंगणकर ने अपनी टीम में बदलाब करते हुए पोहरी थाने में पदस्थ टीआई सुरेन्द्र सिंह सिकरवार को शिकायतों के चलते पुलिस लाईन में अटैच कर दिया है। उनके स्थान पर पोहरी थाने की कमान सिटी कोतवाली में पदस्थ जेएसआई अरविंद सिंह चौहान को सौंपी है। इसके साथ ही देहात थाने में पदस्थ डीएसपी कीर्ति बघेल का प्रोवेसनल टाईम खत्म होने के बाद अजाक शिवपुरी में पदस्थ टीआई हरिचरण प्रजापति को देहात थाने की कमान सौंपी है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!