शिवपुरी। खाद नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुख्य आतिथ्य में गणतंत्र दिवस का जिला स्तरीय मुख्य समारोह 26 जनवरी 2019 को प्रातः 09 बजे से तात्याटोपे स्टेडियम पोलोग्राउण्ड शिवपुरी में आयोजित होगा। जिसकी सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। समारोह के मुख्य अतिथि श्री तोमर प्रातः 09 बजे समारोह स्थल पर पहुंचकर ध्वजारोहण करेंगे एवं राष्ट्रगान होगा। प्रातः 09.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा आयोजित संयुक्त परेड का निरीक्षण करेंगे।
प्रातः 09.10 बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय श्री कमलनाथ जी के गणतंत्र दिवस संदेश का वाचन करेंगे। प्रातः 09.20 बजे हर्ष फायर होगा, 09.25 बजे मार्चपास्ट और 09.40 बजे समारोह के मुख्य अतिथि द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान करेंगे।
प्रातः 09.45 बजे छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर केन्द्रित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। प्रातः 10.25 बजे मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार प्रदाय किए जाएगें। प्रातः 10.35 बजे राष्ट्रगान होगा।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।